फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report will be filed against 19 absent personnel

हाथरस : 19 गैरहाजिर कार्मिकों के खिलाफ होगी रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Feb 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Report will be filed against 19 absent personnel
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित मतदान कर्मियों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मतदान के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों की भूमिका के बारे में बताया। डीएम ने सभी मतदान कार्मिकों से कहा कि वह प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र द्वारा अपना मतदान अवश्य करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने 19 गैरहाजिर मतदान कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्राविधानों के तहत दंडनीय कार्रवाई करने के निर्देश परियोजना निदेशक को दिए। परियोजना निदेशक (पीडी) ने ईवीएम के संचालन और मतदान की प्रक्रिया के बारे में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को विस्तारपूर्वक दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले दिन करीब 400 कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। 63 सामान्य मास्टर ट्रेनर और 38 ईवीएम मास्टर ट्रेनर ने मतदान से पूर्व, मतदान के समय और मतदान होने के बाद की आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में कार्मिकों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों को मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट की तैनाती, मतदान के लिए ईवीएम तैयार करने और मतदान के बाद उन्हें सील करने, पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में मॉक पोल के बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने के अलावा मतदान से संबंधित अन्य जरूरी प्रक्रिया एवं अभिलेखाें को भरने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने पीठासीन अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed