फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report filed against three people including manager

हाथरस: प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 10 Sep 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Report filed against three people including manager
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बसंत बाग निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन तीनों लोगों पर उसकी नैनो कार लेकर किसी दूसरे को बिना ट्रांसफर कराए बेचने और अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मीतेश कुमार वार्ष्णेय निवासी बसंत बाग कॉलोनी अलीगढ़ रोड ने राजकुमार शर्मा, मुकुल शर्मा, शोरूम मैनेजर हेमंत निगम निवासी टाटा मस्कट मोटर्स हाथरस के खिलाफ धारा 406, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मीतेश की पत्नी के नाम से टाटा नैनो गाड़ी थी। उसको नैनो एक्सचेंज के तहत टाटा मस्कट मोटर्स के नामजद कर्मचारियों को दे दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि नई गाड़ी लेने पर भी पुरानी गाड़ी के मूल्य को उसके एडजस्ट नहीं किया गया। कुछ दिनों बाद पता चला कि नामजदों ने नैनो गाड़ी को किसी व्यक्ति को बिना ट्रांसफर कराए बेच दिया है, जबकि गाड़ी खरीदने वाले से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर ले लिए गए। इस बारे में जब नामजदों से बात की गई तो मीतेश को धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed