फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Repair work to be done after laying the pipeline, negligence will not be tolerated

हाथरस : पाइप लाइन डालने के बाद कराया जाए मरम्मत का काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Repair work to be done after laying the pipeline, negligence will not be tolerated
हाथरस : आवास-विकास कॉलोनी में अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़क के गड्ढे देखते डीएम व नगर पालिकाध्यक्? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन में लीकेज और सड़कों की दुर्दशा की शिकायत पर डीएम रमेश रंजन ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया और स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने काम की धीमी प्रगति के अलावा सड़कों की दुर्दशा पर बेहद नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि जहां-जहां पाइप लाइन डाल दी गई है, वहां मरम्मत का काम कराया जाए, जिससे कि जलभराव और सड़के क्षतिग्रस्त न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस काम में ढिलाई बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर में अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा काम कराया जा रहा है। इसके तहत शहर के ज्यादातर इलाकों की सड़कें खोद दी गई हैं। उसके बाद वहां मरम्मत नहीं कराई गई। इससे सड़कें तो क्षतिग्रस्त हो गई हैं। साथ ही वहां जलभराव भी हो गया है। इसकी शिकायत नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने डीएम से की थी और शहर की इस मुख्य समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज भी हो रहा है। जलापूर्ति पाइप लाइन में लीकेज का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने आवास विकास कॉलोनी, गांधी पार्क तिराहा, आरडी कॉलेज, भट्टा वाली गली व मंडी समिति के पीछे बनाई जा रही टंकी/पाइप लाइन का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर पाइप लाइन बिछाई गई हैं, वहां पर मरम्मत का काम कराया जाए, जिससे कि जलभराव तथा सड़क खराब होने की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नालियों की मरम्मत का कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने आवास विकास कॉलोनी की इंटरलॉकिंग रोड का औचक निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता सही न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसको तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति के कनेक्शन अधिक से अधिक संख्या में कराया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जोन प्रथम एवं द्वितीय में किए गए कार्यों का निरीक्षण करते हुए 15 अगस्त तक जोन दो के काम को पूर्ण कर जल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बाउंड्रीवाल व जोन प्रथम व द्वितीय में बनाई गई टंकियों को पेंट कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता जल निगम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed