{"_id":"6185742259aef451202c4f51","slug":"hathras-reckless-canter-driver-rams-half-a-dozen-vehicles-father-son-death-sasni-news-ali277462729","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लापरवाह कैंटर चालक ने आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लापरवाह कैंटर चालक ने आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ एवं क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चौराहे पर शुक्रवार की शाम एक कैंटर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आधा दर्जन वाहनों में टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्र समेत दो की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। इस घटना से चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने कैंटर चालक को दबोच लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की शाम एक कैंटर हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई वाहनों को रौंद दिया। इसमें बिदिरका निवासी बबलू (25) पुत्र राजपाल और बबलू के तीन वर्षीय बेटे राज की मौत हो गई। कैंटर चालक ने सबसे पहले हाईवे पर तहसील के निकट एक वाहन में टक्कर मार दी। उसके बाद चालक संतुलन खो बैठा और बिजलीघर के निकट उसने एक बुग्गी में टक्कर मार दी।
इसके बाद सब्जी मंडी के निकट दो अन्य लोगों में टक्कर मार दी। कोतवाली चौराहे पर अपर जिला जज लिखी गाड़ी में भी पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद एक अन्य कार को भी रौंद दिया। कैंटर चालक इतने पर ही नहीं माना और उसने कोतवाली के सामने एक बुलेट बाइक में भी टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट के परखच्चे उड़ गए। बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एक अन्य बाइक में भी उसने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में अनुज पुत्र राजकुमार व शिवानी पुत्री राजकुमार निवासी अजरोई, आरती पत्नी बबलू निवासी बिदिरका थाना इगलास, शकुंतला पत्नी रामकिशन, सूरज पुत्र रामकिशन, पूनम पत्नी सूरज निवासी सुमिरतगढ़ी तथा सुमित जैन पुत्र विकास जख्मी हो गए। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। संवाद