फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Reckless canter driver rams half a dozen vehicles, father-son death

हाथरस : लापरवाह कैंटर चालक ने आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत

Fri, 05 Nov 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Reckless canter driver rams half a dozen vehicles, father-son death
हाथरस : कोतवाली चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ एवं क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चौराहे पर शुक्रवार की शाम एक कैंटर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आधा दर्जन वाहनों में टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्र समेत दो की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। इस घटना से चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने कैंटर चालक को दबोच लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की शाम एक कैंटर हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई वाहनों को रौंद दिया। इसमें बिदिरका निवासी बबलू (25) पुत्र राजपाल और बबलू के तीन वर्षीय बेटे राज की मौत हो गई। कैंटर चालक ने सबसे पहले हाईवे पर तहसील के निकट एक वाहन में टक्कर मार दी। उसके बाद चालक संतुलन खो बैठा और बिजलीघर के निकट उसने एक बुग्गी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद सब्जी मंडी के निकट दो अन्य लोगों में टक्कर मार दी। कोतवाली चौराहे पर अपर जिला जज लिखी गाड़ी में भी पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद एक अन्य कार को भी रौंद दिया। कैंटर चालक इतने पर ही नहीं माना और उसने कोतवाली के सामने एक बुलेट बाइक में भी टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट के परखच्चे उड़ गए। बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एक अन्य बाइक में भी उसने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में अनुज पुत्र राजकुमार व शिवानी पुत्री राजकुमार निवासी अजरोई, आरती पत्नी बबलू निवासी बिदिरका थाना इगलास, शकुंतला पत्नी रामकिशन, सूरज पुत्र रामकिशन, पूनम पत्नी सूरज निवासी सुमिरतगढ़ी तथा सुमित जैन पुत्र विकास जख्मी हो गए। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed