फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Real uncle accused of giving poisonous substance in liquor

हाथरस : चाचा पर भतीजे को जहरीला पदार्थ देने का आरोप

Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Real uncle accused of giving poisonous substance in liquor
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरदा नगला निवासी एक व्यक्ति ने अपने सगे चाचा पर शराब में जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती 48 वर्षीय मदनलाल निवासी सरदा नगला ने चाचा पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी उसे चाचा अपने साथ ले गए। गांव में ही दुकान के बेसमेंट में चाचा ने शराब में कोई विषाक्त पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

जब काफी देर बीत जाने के बाद भी मदनलाल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई, परिजन उसकी तलाश करने लगे। दुकान के बेसमेंट में वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे कोतवाली सासनी लेकर गए। जहां पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिसका जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed