फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ration rice being taken for black marketing

हाथरस: कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा राशन का चावल पकड़ा

Wed, 24 Jun 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ration rice being taken for black marketing
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने कालाबाजारी को जा रहे 16 कट्टा चावल पकड़ा है। इसे गांव तरफरा से शहर में एक गाड़ी में ले जाया जा रहा था। एक दौरान गाड़ी का चालक तो टीम ने पकड़ लिया, जबकि कालाबाजारी कर शहर में इसे बेचने वाला युवक वहां से भाग गया।
राशन के खाद्यान्न की जमकर कालाबाजारी हो रही है और इस पर रोक नहीं लग पा रही। सोमवार की रात्रि में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लालजी पाल ने अपनी टीम के साथ चेकिंग की तो हाथरस-सादाबाद रोड पर गांव कलवारी के निकट एक छोटी मेटाडोर (छोटा हाथी) टीम को मिली। इसे रोककर देखा गया तो उसमें 16 कट्टा चावल मिला। यह वजन में 7 कुंतल था। गाड़ी के चालक टिंकू पुत्र लालाराम निवासी नगला टीका ने टीम को बताया कि यह गाड़ी उसकी है। उसे जितेंद्र पुत्र शीलेंद्र कुमार निवासी नया बांस तरफरा ने 350 रुपये में किराए पर लिया है।
विज्ञापन

जीतू ने तरफरा गांव से कार्डधारकों में वितरित निशुल्क चावल को खरीदकर उसकी गाड़ी में लाद दिया और वह इसे शहर के खुले बाजार में बेचने के लिए ले जा रहा था। इस दौरान जीतू वहां से भाग गया। इस सिलसिले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कोतवाली सदर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। तय तथ्य भी उल्लेखनीय है कि हाल में ही कई बार इस तरह की कालाबाजारी पकड़ी गई है। कोविड-19 के तहत शासन गरीब कार्डधारकों को निशुल्क खाद्दान्न वितरित करा रहे हैं लकिन माफिया इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed