{"_id":"60d623b38ebc3e322f280405","slug":"hathras-ration-dealer-doing-wages-in-west-bengal-dabang-was-running-shop-sasni-news-ali2664900192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राशन डीलर कर रहा पश्चिम बंगाल में मजदूरी, दबंग चला रहे थे दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राशन डीलर कर रहा पश्चिम बंगाल में मजदूरी, दबंग चला रहे थे दुकान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
क्षेत्र के गांव हड़ौली के राशन विक्रेता ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त और जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर अपनी राशन की दुकान को निरस्त करने की मांग की है।
राशन विक्रेता पोप सिंह पुत्र हुकम सिंह द्वारा भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। उसकी दुकान पर दबंगई के बल पर गांव के एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। वह उसकी दुकान को जबरिया चला रहे है। आरोप है कि पहले इनके पिता चलाते थे। अब उनका पुत्र चला रहा है। आरोप है कि वह पिछले 10 साल से मय परिवार के पश्चिमी बंगाल के गांव खुडीका थाना नौग्राम जिला झाड़ग्राम में मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है।
अब उसका इस दुकान से कोई संबंध या सरोकार नहीं है। उसके पास समय से राशन न मिलने की ग्रामीणों की शिकायतें निरंतर आ रही हैं। इस कारण वह राशन की दुकान से अपना त्यागपत्र दे रहा है। आपूर्ति निरीक्षक सरिता सिंह का कहना है कि राशन विक्रेता की शिकायत पर शुक्रवार को जांच की गई। इस आधार पर दुकान निरस्त कर दी गई है। दुकान का आवंटन नियमानुसार पुन: कराया जाएगा।