फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rain brought relief from the heat, disaster caused by waterlogging

हाथरस : बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव से आई आफत

Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rain brought relief from the heat, disaster caused by waterlogging
हाथरस : सरक्यूलर रोड पर जलभराव से निकलते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर को आई बारिश से गर्मी से तो लोगों को राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आफत का सामना करना पड़ा। शहर के अधिकांश इलाकों में पानी भर गया। कुछ इलाकों में तो जलभराव दूर हो गया, लेकिन कई इलाकों में देर शाम तक जलभराव था और लोग इसकी वजह से परेशान थे।
पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। इससे किसान खुश हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर को भी बारिश हुई। इस बारिश से गर्मी से तो लोगों को राहत मिली, लेकिन शहर में कई जगह जलभराव हो गया। नाले-नालियाें का पानी उफनकर सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

शहर के सरक्यूलर रोड, खातीखाना, चूड़ी वाली गली, बिछुआ गली, भूरापीर, मधुगढ़ी, नाई का नगला, लाला का नगला, तरफरा रोड, जलेसर रोड, करबला रोड, आवास-विकास कॉलोनी, डाकखाना गली सहित ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया। लोग इसकी वजह से काफी परेशान रहे। कुछ इलाकों में पानी घरों के अंदर घुस गया। जहां जलभराव नहीं हुआ, वहां कीचड़ व्याप्त हो गई। गंदगी और जलभराव से लोग काफी परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed