फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Quarantined ten members of infected family, entire village hot spot

हाथरस: संक्रमित के परिवार के दस सदस्यों को किया क्वारंटीन, पूरा गांव हॉट स्पॉट

Thu, 11 Jun 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Quarantined ten members of infected family, entire village hot spot
हाथरस: गांव बरतर खास में हॉट स्पॉट बनाने को जांच करते एसडीएम विजय शर्मा, सीओ डॉ. राजीव सिंह। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कासगंज रोड के गांव बरतर खास निवासी एक वृद्ध के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसके परिवार के दस सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया। वहीं, चार हजार की आबादी वाले पूरे गांव को ही प्रशासन ने हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। इसको लेकर बुधवार को एसडीएम व सीओ ने गांव में भ्रमण कर लोगों को हॉट स्पॉट के नियमों से अवगत कराया।
बता दें कि अलीगढ़ मेडिकल कालेज में टखने का इलाज कराने गए 65 वर्षीय वृद्ध को जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। उसके बाद स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर पीड़ित को इलाज के लिए ले जाया गया। बुधवार को एसडीएम विजय शर्मा, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह गांव में पहुंचे तथा गांव की भौगोलिक स्थिति के आधार पर पाया कि हॉट स्पॉट घोषित करने के लिए 250 मीटर के रेडियस में पूरा गांव आ रहा था। इसलिए पूरे गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम गांव में पहुंच गई तथा कोरोना बचाव को लेकर उनको जानकारियां दी। इधर, वृद्ध के पॉजिटिव ग्रामीणों में भय व दहशत नजर आई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले समय में गांव में वे लोग काफी तादाद में आएं हैं जो दूसरे राज्यों में काम कर रहे थे। जिस वृद्ध को संक्रमित पाया गया वह कभी बाहर भी नहीं निकले। हालांकि, उन लोगों से उनकी बातचीत होती रहती थी। इसको लेकर गांव के लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed