{"_id":"63b5be8d9dd2462e567d1f98","slug":"hathras-provide-employment-to-more-and-more-mnrega-laborers-hathras-news-ali3083825188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, पंचायतराज विभाग तथा स्वत: रोजगार (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत कराए जा रहे विकास और निर्माण कार्यों की बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी साहित्यप्रकाश मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की।
सीडीओ ने सभी बीडीओ को मनरेगा से लंबित कच्चे कार्यों को तत्काल पूरा कराने और नए कार्यों को प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से संचालित गोशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करने और तैनात कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाइट में से कितनी खराब हैं और कितनी संचालित हैं और कहां पर लगाए जाने की आवश्यकता है, ग्रामवार सूची तैयार कर उपलब्ध कराने तथा नए स्थानों को चिन्हित करते हुए स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर परियोजना निदेशक, जिला पंचायतराज अधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार अधिकारी ने भी बैठक में सीडीओ को जानकारी दी। सीडीओ ने पंचायतराज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति धीमी होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपेक्षित सुधार लाने और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद