फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Protest against inflation, effigy burnt

हाथरस : महंगाई के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन, पुतला फूंका

Tue, 05 Apr 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Protest against inflation, effigy burnt
महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने पसरट्टा बाजार स्थित कार्यालय धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी मंगलवार को जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी राधेश्याम अग्निहोत्री ने की और संचालन सत्यप्रकाश राजा रंगीला ने किया। वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित ऋषि कुमार कौशिक व अविनाश चंद्र पचौरी ने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई पर काबू करने में पूरी तरह विफल है। ऐसी सरकार की नीतियों की हम निंदा करते हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र शर्मा पूपू बौहरे, जितेंद्र गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के मूल्य आसमान छू रहे हैं। इस कारण गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों का जीवन-यापन करना मुश्किल हो रहा है। उपाध्यक्ष जैनुद्दीन जैन एडवोकेट व रोशनलाल वर्मा ने कहा कि सरकार की हर नीति जनहित के विरोध में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान सरकार धर्म और राष्ट्र की बात कर जनता के साथ छलावा कर रही है। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनहित के लिए लड़ाई लड़ी है। आगे भी लड़ती रहेगी। आज देश का हर वर्ग महंगाई के कारण त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस पर सरकार अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम है।

इस मौके पर संतोष शर्मा, विपिन अग्निहोत्री, पन्नालाल, कपिल नरूला, संजय कप्तान, गिरिराज सिंह गहलोत, विष्णु कुमार, दिनेश चौधरी, चौ. उदल सिंह, निखिलवर्ती पाठक, विकास चौधरी, ठाकुर आकाश सिंह, प्रदीप जादौन, रचित शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed