फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Protest against Delhi incident, effigy burnt

हाथरस : दिल्ली की घटना के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

Sun, 17 Apr 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Protest against Delhi incident, effigy burnt
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन करते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर एक संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव और जानलेवा हमला करने के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।
इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा ने कहा कि कुछ समय पहले दिल्ली में हुए दंगों के षड्यंत्र में आम आदमी पार्टी के पार्षदों और नेताओं का नाम खुलकर सामने आया था। जिला भूमि संरक्षण प्रमुख शिव प्रकाश कौशल ने कहा जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, वहां हिंदू विरोधी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजू पाथरे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल तुष्टिकरण की नीति के तहत दिल्ली में मस्जिदों के मौलवियों को हजारों रुपये महीने तनख्वाह दे रहे हैं। युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने कहा आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली में एक संप्रदाय विशेष के गुंडों को संरक्षण देकर उनका मनोबल इतना बढ़ा दिया है कि वह आए-दिन दिल्ली में दंगा कर रहे हैं। हिंदुओं के घरों और मकानों को जला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा ने सरकार से दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। चेतावनी दी कि हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा न लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, नगर उपाध्यक्ष विकास भारद्वाज, युवा वाहिनी जिला मंत्री विशाल वर्मा, नगर अध्यक्ष अंकुश राजौरिया, चेतन वार्ष्णेय सह, वरुण वर्मा, सुनील चौहान, अंकित पाथरे, राजीव बलिया, साहिल अग्रवाल, कन्हैया कश्यप, विकास रावत, अंकित वार्ष्णेय, शिवम निषाद, नितिन वार्ष्णेय, गोपाल वर्मा, यश कश्यप, रवि, मिथुन, मनीष, सचिन, गौरव, विनोद, नीतीश वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed