फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Protection from both Corona and TB is essential

हाथरस : कोरोना और टीबी दोनों से बचाव जरूरी

Thu, 08 Apr 2021 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Protection from both Corona and TB is essential
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना और टीबी जैसे रोग से खुद को बचाना जरूरी है। इसके लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें। सोशल डिस्टेसिंग और सैनिटाइजर के जरिये कोरोना जैसे रोग से बचाव किया जा सकता है। मास्क का प्रयोग सिर्फ कोरोना से ही सुरक्षा नहीं करता है, बल्कि यह टीबी से भी बचाता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने बताया कि मास्क का इस्तेमाल सिर्फ कोविड से ही सुरक्षा नहीं करता है, बल्कि यह टीबी (क्षय रोग) से भी बचाता है। टीबी का प्रसार रोकने में मास्क बेहद कारगर है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के टीके के संपूर्ण प्रतिरक्षण के बाद भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करना सेहत की दृष्टि से अच्छा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर किसी के घर में टीबी का मरीज है तो रोगी के अलावा पूरे परिवार को मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। डीटीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य रखा गया है। टीबी एक गंभीर बीमारी है। इसे लोग हल्के में लेते हैं और जब वह बीमारी गंभीर हो जाती है, तब इलाज शुरू कराते हैं। यदि समय रहते इलाज शुरू कर दिया जाए तो बीमारी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed