{"_id":"63027a1c569c8c5b482e2ca7","slug":"hathras-proposals-sought-for-setting-up-projects-in-muslim-dominated-areas-hathras-news-ali298608114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में प्रोजेक्ट लगाने के लिए मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में प्रोजेक्ट लगाने के लिए मांगे प्रस्ताव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र सादाबाद, पुरदिलनगर व सिकंदराराऊ में विभिन्न परियोजनाओं को कराने के लिए अल्पसंख्यक विभाग ने प्रस्ताव मांगे हैं। हालांकि, नगर पंचायत सादाबाद की ओर से भूमि की उपलब्धता न होने के संबंध में रिपोर्ट दी गई है।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को विकसित किए जाने को लेकर अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र नगर पंचायत सादाबाद, पुरदिलनगर, व सिकंदराराऊ में कई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए संबंधित नगर निकायों से भूमि उपलब्धता व निर्धारित परियोजनाओं के सापेक्ष प्रस्ताव मांगे हैं।
इन क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर, सदभाव मंडप, परियोजनाएं सोलर लाइट, सीवर लाइन, कौशल विकास, पेयजल, स्वच्छता आदि के तहत कार्य कराए जाएंगे। यहां स्वास्थ्य की भी सुविधाएं भी बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय ने अपने-अपने यहां की प्रोजेक्ट जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट पहले ब्लाक स्तर पर तैयार होंगे। फिर वहां की समिति से पास कराकर इन्हें जिला स्तर पर गठित समिति के पास भेजा जाएगा। हालांकि नगर पंचायत सादाबाद ने भूमि उपलब्धता न होने के संबंध अपनी रिपोर्ट दे दी है। वहीं नगर पालिका सिकंदराराऊ और पुरदिलनगर से भूमि उपलब्धता व प्रस्तावों के आने का इंतजार है। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रस्तावों के आने के बाद शासन को स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव भेजे जाएंगे।