{"_id":"6175a74802e38b58e70d9b05","slug":"hathras-professor-s-son-injured-in-accident-dies-during-treatment-hathras-news-ali2765787136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुर्घटना में घायल प्रोफेसर के बेटे की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुर्घटना में घायल प्रोफेसर के बेटे की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में मृत युवक का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दुर्घटना में घायल हुए बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर के बेटे की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार में कॉलेज के शिक्षक शामिल हुए और शोक व्यक्त किया।
बागला डिग्री कॉलेज के हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. देवदत्त सिंह के 28 वर्षीय पुत्र कौशल किशोर 21 अक्तूबर को बाइक से अलीगढ़ सेे हाथरस आ रहे थे। इस बीच सासनी के इंद्राणी गार्डन के पास सड़क पार करते हुए एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में वह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन पहले उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कौशल को दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। 23 अक्तूबर को कौशल ने दम तोड़ दिया।
कौशल किशोर मेधावी थे। वह नाभिकीय फिजिक्स में पीएचडी कर रहे थे। देर रात कौशल का अंतिम संस्कार पत्थरवाली श्मशान घाट पर किया गया। उनके अंतिम संस्कार में बागला डिग्री कॉलेज के डॉ. राजेश कुमार, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुनंदा महाजन, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. सितारी राम, डॉ. संतोष कुमार, राजीव अग्रवाल, कुलप्रकाश, यतीश नागाइच, डॉ. विजयदीप, डॉ. गोधन सिंह आदि शामिल हुए। सभी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया और डॉ. देवदत्त सिंह को सांत्वना दी। संवाद