{"_id":"61d0a0026a74c76e5a06b4bc","slug":"hathras-preparations-were-made-for-the-re-operation-of-the-17-year-old-closed-factory-hathras-news-ali2820545197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 17 साल के बंद पड़ी फैक्टरी के फिर से संचालन की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 17 साल के बंद पड़ी फैक्टरी के फिर से संचालन की थी तैयारी
विज्ञापन
हाथरस : इत्र फैक्टरी में छापे के दौरान आयकर विभाग की टीम द्वारा तोड़ा गया ताला। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन की जिस बंद फैक्टरी में शुक्रवार को छापा मारा था, उस फैक्टरी में कुछ महीने पहले ही भट्टी आदि का निर्माण कराया गया था। जानकारों की मानें तो 17 साल से बंद पड़ी यह फैक्टरी जल्द फिर से शुरू होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यहां आयकर की टीम ने छापा मार दिया। फिलहाल इस छापेमारी के बाद पूरे दिन फैक्टरी के अंदर और बाहर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं कस्बे के लोगों को यह भी आशंका सताती रही कि कहीं टीम फिर से छानबीन करने न आ जाए। सबसे ज्यादा वह लोग आशंकित रहे, जोकि पुष्पराज जैन के परिचित या संपर्क में हैं। जानकारों की मानें तो 12 घंटे की छापेमारी में टीम अपने साथ बिजली, टेलीफोन के बिल व अन्य कुछ रिकॉर्ड ले गई है।
उल्लेखनीय है कि सपा के एमएलसी पुष्पराज जैन की कस्बा हसायन स्थित इत्र की फैक्टरी पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। टीम ने वहां 12 घंटे से ज्यादा समय बिताया और पूरी फैक्टरी को खंगाला। टीम ने इत्र फैक्टरी के कमरों के ताले तोड़ और वहां गहनता से एक-एक चीज देखी। बताते है कि पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के भाई अतुल जैन द्वारा इस फैक्टरी को फिर से शुरू करने के लिए यहां नई भट्टियों का निर्माण कराया गया था। यह काम छह माह पहले ही शुरू हुआ था।
वैसे यह फैक्टरी वर्ष 2004 से बंद है। इस फैक्टरी में गांव रामनगरिया के चौकीदार राजवीर सिंह चौकीदारी पर रहते हैं। आयकर विभाग की टीम के सदस्यों के द्वारा देर शाम साठे आठ बजे तक छापेमारी की गई थी। इधर, पूरे दिन हसायन के लोगों को यह आशंका भी रही कि हो सकता है कि टीम फिर से आज चेकिंग करने न आ जाए। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। संवाद