फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Preparations to bring greenery by planting 30 lakh saplings this year

हाथरस : इस वर्ष 30 लाख पौधे रोपकर हरियाली लाने की तैयारी

Mon, 07 Mar 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Preparations to bring greenery by planting 30 lakh saplings this year
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा नए वितीय वर्ष में 30 लाख पौधे रोपने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए नर्सरी में भी बड़े पैमाने पर पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जिले के दो दर्जन से अधिक विभागों को पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदवाने के लिए पत्र भी भेजा जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी पौधरोपण की तैयारी में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि साल-दर-साल शासन स्तर से पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले साल जिले में 24 लाख से अधिक पौधे रोपे गए थे। इस साल लक्ष्य बढ़ने के साथ 30 लाख पौधे रोपे जाएंगे। विभागीय अधिकारी इस लक्ष्य को और बढ़ने की बात कह रहे हैं। खास बात यह है कि हाथरस रेंज में 14 लाख पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा पर्यावरण समिति की बैठक करने के साथ साथ विभागों को गड्ढों की खोदाई कराने के लिए पत्र भेजा जा रहा है, ताकि गड्ढों में नमी हो जाए, जिससे पौधे आसानी के साथ बढ़ सकें। हतीसा, बर्द्धवारी, सोखना आदि नर्सरियों में 15 से 20 लाख पौधों को हर रोज सिंचाई कर तैयार किया जा रहा है, ताकि अन्य जगहों से पौधे न मंगाने पड़ें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed