{"_id":"62192044d050013865733b18","slug":"hathras-potholes-started-happening-again-on-iglas-road-being-repaired-hathras-news-ali285941162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : इगलास रोड पर फिर होने लगे गड्ढे, कराया जा रहा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : इगलास रोड पर फिर होने लगे गड्ढे, कराया जा रहा दुरुस्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस से इगलास को जोड़ने वाले मार्ग पर फिर से गड्ढे हो गए हैं। विधायक निधि से बने इस मार्ग पर वाहनों का बोझ बढ़ा तो गिट्टी उखड़ना शुरू हो गई है। अब कार्यदायी संस्था इस मार्ग को दुरुस्त करवा रही है, ताकि आमजन को आवागमन में सहूलियत हो सके।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में इगलास मार्ग में गहरे गड्ढे हो रहे थे। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा विधायक निधि से मार्ग को बनवाया गया। पूर्व में मार्ग में गड्ढे होने की खबर प्रकाशित होने के बाद मार्ग को सही किया गया। अब फिर से मार्ग में गिट्टी उखड़ना शुरू हो गई है। पेचवर्क की मदद से मार्ग को सही करने का काम किया जा रहा है, ताकि इगलास होते हुए लोग अलीगढ़ की दूरी आसानी से तय कर सकें। संवाद