फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Political party, social workers bow down to Chaudhary Charan Singh on his birth anniversary

हाथरस : जयंती पर चौधरी चरण सिंह को राजनीतिक दल, समाजसेवियों ने किया नमन

Fri, 24 Dec 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Political party, social workers bow down to Chaudhary Charan Singh on his birth anniversary
पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते युवा रालोद के प्रदेश महासच? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कई राजनीतिक और समाजसेवी संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई। चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और चौधरी चरण सिंह अमर रहें के जमकर नारे लगाए।
ब्लॉक प्रमुख पति ने किया माल्यार्पण
ब्लॉक प्रमुख डॉ. रीना चौधरी के पति यथार्थ चौधरी और रालोद नेता बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने जीवन पर्यंत किसान हित में काम किया। हम सभी को चौधरी साहब के आदर्शों व उनके सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

युवा रालोद ने मनाई पूर्व पीएम की जयंती
युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनियां के नेतृत्व में भी काफी संख्या में युवा रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर महीपाल सिंह, भूरा पहलवान, ईशान चौधरी, इरफान मलिक, दीपू चौधरी, दिनेश फौजी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामसरन आर्य ने किया नमन
पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पूर्व विधायक रामसरन आर्य, आरएसएस नेता रामहरि चाहर और ऑल इंडिया धनगर महासभा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दिनेश बघेल ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जैसा किसानों का नेता दूसरा कोई हो ही नहीं सकता। वह किसानों के निर्विवाद नेता थे।
भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण
भाजपा नेता और पदाधिकारियों ने भी चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर सुनील गौतम, चौधरी हंवीर सिंह प्रधान, चंद्रपाल सिंह, दरवेश गौतम, अमित वर्मा आदि थे।
किसान घाट पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
भाजपा सहपऊ मंडल प्रभारी चौधरी संजय सिंह व भाजपा नेता स्वाति सिंह ने दिल्ली स्थित किसानघाट पर पहुंचकर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा नेता बताया।
कांग्रेसियों ने भी किया चरण सिंह को नमन
किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मथुरा चौराहा स्थित प्रतिभा पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने कहा कि चौधरी साहब का जीवन किसानों के हक की लड़ाई लड़ते हुए गुजरा। प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम, विकास चौधरी, जैनुद्दीन जैन साहब, हरेंद्र गुप्ता, कपिल कुशवाहा, विष्णु चौहान, महिपाल ठाकुर, गोविंद चौधरी, रामकिशन कुशवाहा आदि थे।

फोटो
बिसावर में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती
सादाबाद। सहकारी संघ बिसावर पर वक्ताओं ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने की लोगों से अपील की। सहकारी संघ सचिव भूरी सिंह ने चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नेता अरविंद चौधरी ने कहा कि चौ. चरण सिंह सही मायनों में किसानों के मसीहा थे। सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक जसवंत सिंह, सचिव चंद्रपाल सिंह, सचिव उदयराज सिंह, सचिव प्रदीप तिवारी, रिटायर्ड अमीन बेनाम सिंह, मुकेश चौधरी, वीरी सिंह, भगवान सिंह, बलवीर सिंह, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed