{"_id":"6248941c4f0bf4669e1402ff","slug":"hathras-policemen-guarding-question-papers-and-answer-books-day-and-night-hathras-news-ali2883918126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रश्न पत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं की दिनरात सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रश्न पत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं की दिनरात सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बलिया में हुए पेपर लीक के बाद जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग यूपी बोर्ड परीक्षा की सामग्री को लेकर काफी अलर्ट हो गया है। परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूप की सुरक्षा में रात को भी पुलिस बल को लगाया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को भी इसका जायजा लेते रहने को कहा गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग पूरी तरह से लगा हुआ है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में 93 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। सभी केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जिले की परीक्षा में इस बार हाईस्कूल के 25206 व इंटरमीडिएट के 20174 छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में 16 जोनल मजिस्ट्रेट, 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 93 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पांच सचल दल 93 केंद्र व्यवस्थापक, 93 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रश्न पत्रों को दो तालों की सुरक्षा में रखा गया है। लेकिन फिर भी उनके लीक होने की कोई भी गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में सभी केंद्र पर हर वक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर रात के वक्त पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।