{"_id":"60f9ba308ebc3e79b01f00a0","slug":"hathras-police-engaged-in-search-of-robbers-with-accountant-hathras-news-ali2687746153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुनीम के साथ लूट करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुनीम के साथ लूट करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र में सादाबाद रोड पर मुनीम के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर इलाके के गोशाला रोड निवासी निरंजनलाल अग्रवाल की फुटवियर की दुकान पर काम करने वाले मुनीम पुष्पेेंद्र शर्मा 12 जुलाई को सादाबाद, बिसावर और बल्देव क्षेत्र में वसूली करने के लिए गए थे। देर शाम को वह वसूली करके अपनी मोपेड से हाथरस लौट रहे थे। उनके थैले में वसूली के रुपये रखे हुए थे।
जैसे ही उनकी मोपेड हाथरस रोड पर थाना चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी के निकट पहुंची तो पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मोपेड रुकते ही बदमाश उनसे थैला छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद