{"_id":"5f5a638a8ebc3e611474a3c3","slug":"hathras-police-caught-two-people-in-illegal-mining-hathras-news-ali2434800165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अवैध खनन में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अवैध खनन में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव खुटीपुरी में मुरसान पुलिस ने एक ग्रामीण की शिकायत पर अवैध खनन के आरोप में एक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालकों को हिरासत में लिया है। जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली भी पुलिस ने बरामद की हैं।
रूपकिशोर निवासी खुटीपुरी मुरसान ने बताया कि पैठगांव का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से गांव के निकट में जेसीबी से अवैध खनन करा रहा था। बृहस्पतिवार को सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक जेसीबी और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। शिकायतकर्ता द्वारा यह बात प्रशासन अधिकारियों को बताई गई।
लेखपाल द्वारा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेखपाल ने रिपोर्ट में कहा है कि रविंद्र कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण हरि शर्मा निवासी पैठ गांव मुरसान द्वारा खनन कराया जा रहा था। ईंट बनाने के लिए खनन की मिट्टी एक भट्ठे पर ईंट बनाने के लिए जा रही थी। यह भट्ठा सादाबाद तहसील में है। मुरसान कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी का कहना है कि एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर सहित इनके दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया गया है।