{"_id":"6264496347a8184c2f510358","slug":"hathras-police-caught-a-canter-full-of-cattle-18-freed-hathras-news-ali2899721149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से भरा कैंटर, 18 मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से भरा कैंटर, 18 मुक्त कराए
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शुक्रवार की रात को चेकिंग के दौरान एक कैंटर को पकड़ा। उसमें 18 पशुुओं को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कैंटर चालक व एक अन्य को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर 18 पशुओं को मुक्त कराया।
शुक्रवार की रात को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा बाईपास रोड एनएच 93 पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कैंटर गाड़ी में ठूसकर अलीगढ़ ले जा रहे 18 पशुओं को देखा। पुलिस ने मौके से वसीम निवासी सादाबाद व मुस्तकीम निवासी भुतपुरा थाना सदर कोतवाली को गिरफ्तार किया है।
यहां सभी पशुुओं को मुक्त कराकर स्थानीय लोगों को दे दिया गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि वसीम व मुस्तकीम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। संवाद