फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police caught 17 lakh liquor being smuggled, a vicious person arrested

हाथरस: पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही 17 लाख की शराब पकड़ी, एक शातिर व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2020 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police caught 17 lakh liquor being smuggled, a vicious person arrested
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन में अवैध शराब का खुलासा करते एएसपी। - फोटो : HATHRAS
तस्करी कर ले जाई जा रही 17 लाख की शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

कैंटर से 680 पेटी शराब की बरामद, पूर्व में भी पकड़ेे जा चुके हैं जिले में शराब के तस्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कैंटर में एटा-मैनपुरी जा रही अवैध शराब को हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम ने पकड़ा है। सूचना के बाद घेराबंदी कर एक शातिर को पुलिस ने 680 पेटी शराब से भरे कैंटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पूर्व में भी जिले में शराब के तस्कर पकड़े जा चुके हैं।
कोतवाली हाथरस जंक्शन एसएचओ विनोद कुमार को सूचना मिली कि पंजाब से शराब का एक कैंटर एटा मैनपुरी जा रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध शराब भरी हुई है। एचएचओ ने अपनी टीम व एसओजी की टीम के साथ कैलोरा चौराहा पर घेराबंदी कैंटर को रुकवा लिया और उसके चालक कमलेश पुत्र शेर सिंह निवासी विजयपुर थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद को धर लिया। उसका दूसरा साथी बंटी यादव निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ एटा पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। कैंटर से पुलिस ने 17 लाख रुपये कीमत की 680 पेटी शराब (32640 पऊआ) क्रेजी रोमियो पंजाब ब्रांड की शराब बरामद की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली हाथरस जंक्शन में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने इस गुड वर्क का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, एसआई दयानारायण त्रिपाठी, समरपाल सिंह, रामखिलाड़ी, अजय कुमार, करन नगर, एसओजी प्रभारी एसआई प्रमोद कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, सवलेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजय चौधरी, सचिन कुमार, सचिन थामा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed