फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police alert on December 6, appeal to maintain harmony

हाथरस : छह दिसंबर को लेकर पुलिस अलर्ट, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Mon, 06 Dec 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police alert on December 6, appeal to maintain harmony
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस काफी सतर्क है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। उनके आदेश के बाद खुफिया विभाग ने विरोध-प्रदर्शन करने वालों को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है। एसपी ने जवानों को रात्रि गश्त तेज करने का आदेश दिया है।
उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही होने वाले विरोध-प्रदर्शन पर पैनी नजर रखने को कहा है। एसपी ने कहा कि बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के अगर कोई धरना, प्रदर्शन करता है तो मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराए, ताकि समय रहते उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

हर्ष व काला दिवस मनाने वालों पर खासतौर पर निगाह रखे। किसी के द्वारा दूसरे को ठेस पहुंचाने का काम किया जाता है तो उसे जेल भेजा जाएगा। इसमें संभ्रांतजनों, प्रधानों, सभासदों का भी सहयोग लेने की अपील की। लोगों से छह दिसंबर के दिन हमेशा की तरह आपसी सौहार्द को बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई भी असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करते हुए सभी उपनिरीक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी के साथ ही सर्किल में आने वाले सभी थाना प्रभारियों को लगातार गश्त करने, प्रत्येक घटना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने, अफवाह फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed