फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pledged to take care of them by planting saplings

हाथरस : पौधे रोपकर लिया इनकी देखभाल का संकल्प

Tue, 05 Jul 2022 09:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pledged to take care of them by planting saplings
गांव सलेमपुर के खेल मैदान पर पौधरोपण करते ब्लाक प्रमुख सहपऊ रामकिशन चौधरी व अन्य। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

वन महोत्सव के तहत मंगलवार को कस्बा देहात में कई स्थानों पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। इन पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया। पर्यावरण सुरक्षा और मानव जीवन के लिए पौधों की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हो पौधरोपण अभियान के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने नगला मान सहाय के बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। इस दौरान जिला मंत्री प्रभात पचौरी, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, हाफिज शब्बीर अहमद, ओमवीर प्रधान, पवन चौधरी, प्रधानाध्यापक अरुण शर्मा, आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव मंस्या में भाजपा नेता गिरीश कुमार दिवाकर ने पौधरोपण किया। इस मौके पर डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉ. महेंद्र पाल शर्मा, हेमंत गौतम, राजेंद्र सिंह धाकरे, डॉ. तरुण शर्मा, मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। गांव बीजलपुर में प्रधान साबिर मलिक ने अन्य ग्रामीणों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे और ग्रामीणों को इनकी उपयोगिता समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कजरौठी स्थित पंचायतघर पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महाराज सिंह प्रधान ने पौधरोपण किया। यहां निक्की चौधरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया।
गोशाला में भी विभिन्न प्रजाति के पौधे नगर पंचायत की ओर से लगाये गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरसंडा में प्रभारी डॉ. जगदीश प्रसाद ने अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ तरह-तरह के पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

गांव सलेमपुर के खेल मैदान पर ब्लॉक प्रमुख सहपऊ रामकिशन चौधरी ने प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान, सचिव देवेंद्र गौतम, पंचायत सहायक भोला शंकर, रोजगार सेवक नरेश कुमार, विजेंद्र सिंह कोठारी, वेदराम सिंह, गोकुल प्रजापति, फजल मोहम्मद, बाबू खान, मेहताब खान, बलवीर सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। सादाबाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार और शिक्षकों की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed