फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pledge administered to youth for water conservation and voting

हाथरस : जल संरक्षण व मतदान के लिए दिलाई युवाओं को शपथ

Sat, 29 Jan 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pledge administered to youth for water conservation and voting
तिलौठी में जल संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता शिविर में शपथ लेते अतिथि एवं बच्चे। संवाद - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तिलौठी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई द्वारा जल जागरण प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत करते हुए सिंचाई विभाग के सतेंद्रपाल सिंह ने जल का महत्व बताते हुए कहा कि पानी के बिना जीवन बेकार है।
प्रत्येक वर्ष गर्मियां शुरू होते ही पानी की किल्लत पैदा हो जाती है। इंसानी अस्तित्व एवं विकास को पीछे धकेलने वाली चुनौती को हमने ही बनाया है, क्योंकि हम पानी को सहेजने के लिए बिल्कुल गंभीर नहीं हैं। नीतेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि के लिए जल एक महत्वपूर्ण साधन है।
विज्ञापन

जल का उचित प्रबंध न होने के कारण 70 प्रतिशत सिंचाई का पानी बेकार जाता है। इस कारण फसलों के उन्नत किस्म को ज्यादा से ज्यादा व्यवहारिक रूप से अपनाएं। जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने युवाओं को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मोना रावत, अंशुल कुशवाहा, रोहित, काना, खुशी, अजय कुमार, उमेश पाल, अभिषेक, विपिन, शुभम, अनुज, हर्ष, प्रतिमा, शीतल, सचिन, चंद्रबाबू, एजान, पिंटू राय, तनिसा, कपिल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed