फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Piku ward being built to deal with the third wave of Corona

हाथरस : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बन रहे पीकू वार्ड

Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Piku ward being built to deal with the third wave of Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कमर कस ली है। टीबी अस्पताल में बने कोविड एल टू अस्पताल में 10 बेड का पीकू वार्ड तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पीकू वार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें आईसीयू और आइसोलेशन बेडों की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जा रहा है। तीसरी लहर में छोटे बच्चे कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं। शासन के निर्देश पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। टीबी अस्पताल में पीकू वार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें 10 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया गया है। सभी बेडों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि टीबी अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन, सासनी, सहपऊ और महौ में चार-चार बेड का पीकू वार्ड बच्चों के लिए बनाया जा रहा है। इसमें संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के बच्चों को भर्ती कर इलाज दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए गांव स्तर पर बच्चों को दवा किट वितरित की जा रही है, ताकि समय आने पर वह सभी सेवन कर सकें। आकस्मिक स्थिति में सभी बच्चों का इलाज बेहतर तरीके से किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed