{"_id":"6228f653dc3b9e1671160c3d","slug":"hathras-personnel-posted-in-counting-room-will-not-be-able-to-take-mobile-phone-hathras-news-ali2867762141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतगणना कक्ष में तैनात कार्मिक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतगणना कक्ष में तैनात कार्मिक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन
विज्ञापन
हाथरस : मतगणना को लेकर आगरा रोड पर निरीक्षण करते डीएम, एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एमजी पॉलीटेकिभनक स्थित मतगणना स्थल परिसर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारी, सीआईएसएफ के कंपनी प्रभारी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। मतगणना में पारदर्शिता और शांति व्यवस्था के लिए कुछ एहतियाती कदम उठाने के बारे में संबंधित अधिकारी व कर्मियों को जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बैरिकेडिंग प्वाइंट पर तैनात कर्मचारी बृहस्पतिवार की सुबह समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतनी है। जिन कार्मिकों की ड्यूटी जिस स्थान पर लगाई गई है, वह वहीं पर मतगणना की समाप्ति तक तैनात रहेंगे। प्रत्येक राउंड की रिपोर्ट प्रत्याशियों के निर्धारित स्थान पर उपस्थित समर्थकों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतगणना कक्ष के अंदर तैनात कर्मचारी एवं एजेंट किसी भी दशा में मोबाइल एवं आपत्तिजनक चीजें नहीं ले जाएं। इसके लिए विशेष रूप से जांच की जाए। मीडिया प्रतिनिधि मतगणना परिसर के गेट संख्या संख्या से प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात उन्होंने मतगणना कक्ष में कार्मिकों, एजेंट के प्रवेश-निकासी एवं स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम को लाने-ले जाने के लिए बनाए गए प्रवेश एवं निकासी द्वार की बैरिकेडिंग, स्कैनिंग और डाटा फीडिंग के लिए मतगणना कक्ष में कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ प्रभारी को सभी व्यवस्थाओं से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट नियमित रूप से भ्रमण करते रहेंगे।
आवश्यकतानुसार अचानक बैरियर तैयार किए जाने के लिए रस्सा आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में करने के साथ-साथ लाउड स्पीकर, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट आदि आवश्यक सामग्री ड्यूटी के समय पर सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने पास पर्याप्त मात्रा में रखेंगे। संवाद