फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People of Banjara community announced boycott of elections

हाथरस : बंजारा समाज के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान

Sun, 30 Jan 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People of Banjara community announced boycott of elections
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

किसी भी राजनीतिक दल द्वारा आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी न दिए जाने से आहत गांव रामपुर में बंजारा समाज के लोगों ने इस बार चुनाव बहिष्कार का मन बना लिया है। गांव में बंजारा समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश बंजारा महासभा के प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के निर्देश पर बंजारा समाज के लोगों ने अपने संगठन का साथ देने का वादा करते हुए पूर्ण रूप से चुनाव का बहिष्कार किए जाने की घोषणा की है। समाज के लोगों ने हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि वह हर बार राजनीतिक दलों के आश्वासन पर मतदान करते आए हैं मगर आजादी से लेकर अब तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा समाज को आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी देने के लिए कोई काम नहीं किया गया है। सभी राजनीतिक दल समाज को कठपुतली समझते हैं।
विज्ञापन

बंजारा समाज के लोगों ने कहा कि बंजारा समाज पहले सम्मान के लिए जागरूक नहीं था मगर अब अपने सम्मान के साथ आरक्षण व राजनीतिक भागीदारी पाने के लिए इस बार किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी को वोट नही देंगे। समाज के लोगों ने कहा कि इस बार वह किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी को वोट नही देेंगे। वह सभी राजनीतिक दलों को गांव में काले झंडे दिखाकर विरोध करते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed