{"_id":"60903ec88ebc3e8d3664067c","slug":"hathras-people-aboard-car-injured-two-youths-by-beating-them-with-sticks-hathras-news-ali2623813163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कार सवार लोगों ने दो युवकों को डंडों से पीटकर किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कार सवार लोगों ने दो युवकों को डंडों से पीटकर किया जख्मी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चौराहे के निकट बाईपास पर दो युवकों के साथ कार सवार लोगों ने मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चार-पांच लोग दो युवकों को बुरी तरह पीट रहे हैं और फिर वह कार में सवार होकर धमकी देते हुए चले जाते हैं। फिल्मी अंदाज में हुई इस मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और फिर चार नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी शिव कुमार व दिलीप कुमार बाईपास रोड कुंवरपुर चौराहे पर खड़े हुए थे। आरोप है कि ये लोग किसी को गाली दे रहे थे। इतने में ही एक कार में सवार होकर चार-पांच लोग आए और शिवकुमार और दिलीप पर टूट पड़े। जमीन पर पटक-पटक कर उनको डंडों से पीटने लगे। एक को तो इतना बुरी तरह से पीटा कि वह वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद भी एक आरोपी उसे डंडे से पीटता रहा, जबकि वहां पर खड़ा एक व्यक्ति बार-बार कह रहा है कि यह मर जाएगा, लेकिन इसके बाद भी उसे पीटना बंद नहीं किया।
कुछ देर बाद आरोपी कार में सवार होकर धमकी देते हुए चले गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली चंदपा एसएचओ नीता वीर सिंह ने बताया कि इस मामले में भगवान सिंह की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ सादाबाद कर रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।