फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panic due to dengue in Kursanda, health team took samples

हाथरस : कुरसंडा में डेंगू से दहशत, स्वास्थ्य टीम ने लिए नमूने

Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Panic due to dengue in Kursanda, health team took samples
कुरसंडा में शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुरसंडा में शनिवार को बुखार के आठ रोगियों को डेंगू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। रविवार को सुबह ही स्वास्थ्य महकमे की तीन टीमें गांव में पहुंच गईं और डेंगू के मरीजों के मिलने के आसपास के स्थान पर अन्य कई लोगों के खून के नमूने लिए। गांव शिविर कैंप लगाकर लोगों को दवा का वितरण भी किया गया।
गौरतलब हो कि कुरसंडा में पिछले 15 दिनों से बुखार का कहर लोगों पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को डेंगू के मरीज सामने आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। अभी तक गांव के कुछ इलाकों में यह बीमारी फैल रही थी, लेकिन अब इस बीमारी ने गांव के अन्य इलाकों व मजरों में भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। बुखार से पीड़ित काफी मरीज अपना उपचार आगरा में करा रहे हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि आगरा में भी कुछ लोगों को डेंगू की पुष्टि हो गई है। लिहाजा, स्थिति और अधिक खराब हो चुकी है। ग्रामीण जुकाम और सर्दी की शिकायत होने पर भी मरीज का आगरा में उपचार करा रहे हैं। लिहाजा, स्वास्थ्य महकमे की तीन टीम द्वारा रविवार को गांव कुरसंडा में डॉक्टरों की टीम ने शिविर लगाया गया। डॉ. प्रभाष उपाध्याय ने मरीजों की चिकित्सा की। घर घर जाकर मरीजों के खून के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरसंडा में कई लोग बुखार से पीड़ित
गांव कुरसंडा में अभी भी कई मरीज बुखार की चपेट में हैं। गांव में अर्चना (7 वर्ष), चंचल (8 वर्ष), विक्रांत (21 वर्ष), रामवती (44 वर्ष), अपूर्वा (22 वर्ष), शालू सक्सेना (15 वर्ष), खुशी (7 वर्ष) सहित लगभग 12 मरीज तेज बुखार से पीड़ित हैं। इनका उपचार हाथरस और आगरा से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed