फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 'Our courtyard - our children' festival will be held at BRC

हाथरस : बीआरसी पर मनेगा ‘हमारा आंगन- हमारे बच्चे’ उत्सव

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 'Our courtyard - our children' festival will be held at BRC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर ‘हमारा आंगन- हमारे बच्चे’ उत्सव मनाएगा। 31 दिसंबर तक चलने वाले इा उत्सव में अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा और प्रदर्शनी भी लगेगी।
सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच होने वाले इस आयोजन में नोडल शिक्षक संकुल सदस्य, एसआरजी के सदस्य, डायट मेंटर, नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीडीपीओ, ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा प्रत्येक संकुल से कम से कम 10 अभिभावक व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम, बीडीओ व एडीओ पंचायत को भी आमंत्रित किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में आधारभूत साक्षरता के प्रथम सोपान के रूप में पूर्व प्राथमिक शिक्षा को चिन्हित किया गया है। पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने के लिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी स्तर पर किया जाएगा। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको किया जाएगा सम्मानित
- उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन सीडीपीओ के माध्यम से करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
- स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिए दो नोडल अध्यापक, जिनके विद्यालय में कक्षा एक के बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत या उससे अधिक पाई गई हो और संबंधित अध्यापक द्वारा सबसे कम अवकाश स्कूल रेडीनेस में लिया गया हो।
- दो नोडल शिक्षक संकुल जिनके संकुल के समस्त विद्यालयों में स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम सफलता पूर्वक संचालित किया गया हो।
- सर्वाधिक उपस्थिति देने वाले 10 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा और उनके अभिभावक सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed