फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: OTS date is over, one lakh consumers could not take benefits

हाथरस : ओटीएस की तिथि खत्म, एक लाख उपभोक्ता नहीं ले सके लाभ

Sat, 05 Feb 2022 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hathras: OTS date is over, one lakh consumers could not take benefits
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के तहत जिले के एक लाख बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी का लाभ नहीं मिला है। 31 जनवरी को ओटीएस की अंतिम तिथि थी। इस दौरान शहर में 70 प्रतिशत व देहात में 30 प्रतिशत लोगों ने बिजली का बिल जमा किया है।
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर माह में ओटीएस की शुरुआत हुई थी। इसके तहत एक लाख 50 हजार लोगों से बिल जमा कराने का लक्ष्य मिला था। जिले में बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर 700 करोड़ से अधिक का बकाया है। विभाग को उम्मीद थी कि ओटीएस की मदद से ज्यादा से ज्यादा बकाया जमा हो जाएगा, लेेकिन चुनावी तारीखों का ऐलान होने से ओटीएस में बकाया जमा कराने की रफ्तार थम गई। उम्मीद से काफी कम बकायेदारों ने बिल जमा करने में रुचि दिखाई है। अलग-अलग विद्युत वितरण खंडों में मात्र 50 हजार लोगों ने बिजली का बिल जमा किया है।
विज्ञापन

यही वजह है कि विभाग को लक्ष्य के हिसाब से बकाये की धनराशि नहीं मिल रही है। इस वजह से खंडीय अधिकारियों को बड़े अफसरों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के जिलेभर में बकायेदारों व बिजली चोरों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि एक लाख 50 हजार के सापेक्ष महज 50 हजार बकायेदारों ने ही बिल जमा किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शमन शुल्क माफी का भी नहीं मिलेगा लाभ
हाथरस। पूर्व में प्रदेश सरकार ने बिजली के बकाये की उगाही और उपभोक्ताओं को सरचार्ज में राहत देने के लिए शमन शुल्क माफ करने का फैसला लिया था। जिन लोगों ने ओटीएस में बिल जमा नहीं किया है, उनको शमन शुल्क माफी का लाभ भी नहीं मिलेगा। अब उन्हें पूरा बकाया जमा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed