{"_id":"609eb3318ebc3ef0a75d9099","slug":"hathras-open-market-in-corona-curfew-so-social-distance-goes-away-hathras-news-ali26311223","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में खुले बाजार तो सामाजिक दूरी हुई तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में खुले बाजार तो सामाजिक दूरी हुई तार-तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू में शुक्रवार को फिर नियम तार-तार हो गए। सुबह बाजार खुलने पर भीड़ उमड़ी और लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए। पुलिस की सख्ती के बाद भी काफी दुकानदारों ने अपनी दुकानें चोरी-छिपे देर शाम तक खोलीं। हालांकि कुछ बड़े बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। इस दौरान शराब की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही और वहां भी पुलिस को व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए इन-दिनों पूरे प्रदेश के साथ जिले में भी कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके बाद भी लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे। रोजाना ऐसी कई दुकानें भी खुल रही हैं, जिनकी अनुमति नहीं है। शुक्रवार को भी यही हुआ। सुबह बाजार खुले तो बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। काफी लोगों ने खरीदारी की।
ऐसे में लोगों ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा दीं। काफी लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग भी की, फिर भी कुछ दुकानदारों ने पुलिस की नजरों से बचकर अपनी दुकानें खोलीं। शहर के कुछ बाजारों में जरूर दोपहर 11 बजे के बाद सन्नाटा छा गया।