फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: OPD of district hospital opened after one and a half months, queues of patients started

हाथरस : डेढ़ महीने बाद खुली जिला अस्पताल की ओपीडी, लगी मरीजों की कतारें

Sat, 05 Jun 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras: OPD of district hospital opened after one and a half months, queues of patients started
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में मरीजों को देखते सीएमएस। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले करीब डेढ़ माह से बंद चल रही जिला अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को खुल गई। यहां पर सुबह से ही मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे हुए दिखाई दिए। वहीं सीएमएस सहित अस्पताल के डॉक्टर भी अपने कमरों में बैठे हुए नजर आए। कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए मरीजों को ओपीडी के अंदर प्रवेश दिया गया।
करीब डेढ़ महीने से जिला अस्पताल की ओपीडी बंद चल रही थी। इसे कोरोना के चलते बंद किया गया था। इससे अन्य बीमारियों के मरीज काफी परेशान थे। वह दर-दर भटक रहे थे और अपना प्राइवेट उपचार करा रहे थे। शासन का आदेश आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ही ओपीडी खोले जाने की तैयारी कर ली थी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे ओपीडी खुलते ही मरीजों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

यहां पर सर्दी, जुकाम और बुखार के अलावा हड्डी से संबंधित रोगों का उपचार कराने के लिए लोग आए। इनके अलावा काफी लोग एआरवी लगवाने के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंचे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि ओपीडी को शासन द्वारा जारी कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार खोला गया है। अस्पताल आए मरीजों को मास्क लगाने और जरूरी हो। तभी घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेरी शुगर कंट्रोल में नहीं थी और प्लेट्सलेट्स भी कम हो गईं। कई प्राइवेट अस्पतालों में दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यहां भी आई थी, लेकिन ओपीडी बंद थी। अब ओपीडी खुलने पर चिकित्सक को दिखाया है।
शारदा देवी, मरीज
हाथ में चोट लग गई थी। सबसे पहले बागला अस्पताल ही परिजन लेकर आए थे, लेकिन ओपीडी बंद थी। ऐसे में एक्स-रे प्राइवेट क्लीनिक पर कराया था। अब ओपीडी खुलने की जानकारी हुई तो उपचार के लिए यहां आई हूं।

सरोज देवी, मरीज
काफी दिनों से जिला अस्पताल का ही इलाज चल रहा है। ओपीडी बंद होने के कारण काफी परेशानी हुई। जैसे ही पता चला कि शुक्रवार को अस्पताल खुल रहा है तो अपनी दवा लेने आया हूं।
कमल सिंह, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed