{"_id":"61214d3f8ebc3e887b79f8d8","slug":"hathras-online-production-of-accused-in-daughter-case-hathras-news-ali2712303187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिटिया प्रकरण : आरोपियों की हुई ऑनलाइन पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिटिया प्रकरण : आरोपियों की हुई ऑनलाइन पेशी
विज्ञापन
हाथरस : जनपद न्यायालय में तैनात पुलिस बल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में शनिवार को सुनवाई हुई। चारों आरोपियों की ऑनलाइन पेशी हुई। वहीं कोर्ट ने बिटिया के भाई, मां के अलावा दो चिकित्सकों को भी गवाही के लिए बुलाया है। अब इस मामले में 26 अगस्त को सुनवाई होगी। वहीं कोर्ट परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 14 सितंबर को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। युवती ने कुछ दिन बाद उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पूरा मामला काफी सुर्खियों में रहा था। मामले की जांच सीबीआई ने की थी।
इस मामले में आरोपी रवि, रामू, संदीप और लवकुश के खिलाफ आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के न्यायालय में दाखिल किया गया था। शनिवार को इस मामले में सुनवाई हुई। चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में बंद हैं। इनकी ऑनलाइन पेशी हुई। कोर्ट ने गवाही के लिए बिटिया की मां, भाई के अलावा दो चिकित्सकों को भी बुलाया है। संवाद