फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One accused arrested for beating policemen, sent to jail

हाथरस : पुलिसकर्मियों से पिटाई का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 26 Jun 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: One accused arrested for beating policemen, sent to jail
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगरिया में अवैध खनन रोकने गए दो सिपाहियों के साथ हुई मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए गए दो पुलिसकर्मियों के पिटाई के आरोपी पंकज वर्मा निवासी विधिपुर थाना हाथरस जंक्शन को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी के ही किसी कार्य के लिए मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था। खनन के प्रयोग में लाए जाने वाले ट्रैक्टर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह जलेसर रोड मानिकपुर चौकी पर तैनात दो पुलिस कर्मी गांव नगरिया में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर उसे रुकवाने गए थे। जब उन्होंने मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर को रुकवाकर उसे कोतवाली चलने को कहा तो चालक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए और उन्होंने दोनों सिपाहियों को घेरकर बुरी तरह मारा पीटा, जिसमें एक सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि दूसरा सिपाही भी घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों के साथ मारपीट की सूचना पर कोतवाली का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश देना शुरू कर दिया। पुलिस की दबिशों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। गांव में जिस तरफ आरोपियों के मकान हैं, वहां केवल महिलाएं ही रह गई हैं। कुछ आरोपी तो पूरे परिवार के साथ गांव से चले गए हैं। पुलिस की डर की वजह से नगरिया गांव के ग्रामीण एवं उसके पास के गांव चंदवारा एवं सल्हैपुर के भी ग्रामीण किसी को कुछ बताने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed