{"_id":"61c763fe8d0af574bb4eed32","slug":"hathras-on-the-last-day-deprived-card-holders-took-food-grains-hathras-news-ali2815142145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आखिरी दिन वंचित कार्डधारकों ने लिया खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आखिरी दिन वंचित कार्डधारकों ने लिया खाद्यान्न
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर से खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई थी। सर्वर व अन्य तकनीकी दिक्कतों के कारण खाद्यान्न न लेने वाले कार्डधारकों ने आखिरी दिन खाद्यान्न लिया। नोडल अधिकारियों ने कई राशन डीलरों की दुकानों की चेकिंग की।
इस दौरान सभी कार्डधारकों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने के प्रति भी जागरूक किया। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने कहा कि जिले में आखिरी दिन वंचित कार्डधारकों ने खाद्यान्न का उठान किया है।
सभी राशन डीलरों को राशन के प्रत्येक सदस्य के आधार को राशन से सीड करने व फीड करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न का उठान हो सके। खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने वाले राशन डीलरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। विभागीय स्तर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद