फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now tickets are given by looking at money power and muscle power

हाथरस : अब धनबल और बाहुबल को देखकर दिए जाते हैं टिकट

Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now tickets are given by looking at money power and muscle power
हाथरस : जालिम सिंह एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, फिरोजाबाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जालिम सिंह एडवोकेट वर्तमान में चल रहे दलबदल को एक काला अध्याय मानते हैं। उनका कहना है कि जो व्यक्ति दल बदल करके आया है। जब एक दल का सगा नहीं हुआ तो फिर दूसरे दल का क्या सगा होगा। यह समाज के साथ भी धोखा है। यह प्रवृत्ति इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि हम इसे बर्दाश्त कर लेते हैं। दल बदलकर आने वालों को समाज सहन न करे।
बसपा से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने जालिम सिंह कहते हैं कि आज सभी राजनीतिक दलों के मानक बदल गए हैं। सभी राजनीतिक दल ऐसे प्रत्याशी को जिताऊ मानते हैं, जिस पर ज्यादा धनबल और बाहुबल हो। राजनीतिक दलोें के लिए अब योग्यता और शिक्षा का भी कोई महत्व नहीं रह गया है। उनका कहना है कि पहले की और अब की राजनीति में काफी अंतर है।
विज्ञापन

पहले बड़ा नेता भी कार्यकर्ता होता था, लेकिन अब तो राजनीति में एंट्री करने के बाद ही हर व्यक्ति बड़ा नेता बनना चाहता है। पहले राजनीति में पैसे का चलन नहीं था। अब तो करोड़ों रुपये फूंके जाते हैं। जालिम सिंह करीब दो दशक से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि वह फिरोजाबाद के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed