फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now promotional vehicles will make vehicle owners aware of traffic rules

हाथरस : अब प्रचार वाहन करेगा वाहन स्वामियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक

Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now promotional vehicles will make vehicle owners aware of traffic rules
हाथरस : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं एआरटीओ नीतू सिंह। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह व सीओ ट्रैफिक सुनील वाजपेयी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। यह वाहन जिले भर में वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा। इसके अलावा यातायात माह में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी।
इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने वाहन स्वामियों को समझाया कि घर पर आपके परिजन इंतजार करते हैं। आप यातायात नियमों का पालन करते हुए गंतव्य की दूरी तय करें। हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। दुर्घटना के दौरान हेलमेट आपकी जान बचा सकता है। सीओ ट्रैफिक सुनील वाजपेयी ने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब यातायात के नियम सख्त हो गए हैं। नियमों का पालन करने से आप भारी जुर्माने से भी बच सकते हैं। आरआई संतोष कुमार ने वाहन स्वामियों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर डीबीए बाबू अमित कुमार सिंह, पप्पू प्रकाश, धीरेंद्र प्रताप सिंह, विशाल, सलीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed