फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now normal travelers will not be able to travel in Ramnagar Agra Fort

हाथरस : रामनगर आगरा फोर्ट में अब सामान्य यात्री नहीं कर सकेंगे सफर

Fri, 26 Nov 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now normal travelers will not be able to travel in Ramnagar Agra Fort
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अब दिक्कत बढ़ने वाली है। इस ट्रेन में तभी सवार हो पाएंगे जब उनका रिजर्वेशन होगा। रिजर्वेशन सुविधा शुरू होने से हाथरस शहर व आसपास के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ेगा।
कोरोना काल के बाद रेलवे रामनगर आगरा फोर्ट ट्रेन के संचालन की शुरुआत की गई। इसमें यात्रियों की सुविधाओं में कटौती कर दी गई। बृहस्पतिवार को इस ट्रेन में एक द्वितीय श्रेणी व एक तृतीय श्रेणी का एसी कोच लगा दिया गया। यह ट्रेन हाथरस सिटी से देर रात को गुजरती है। इस ट्रेन के जरिये काफी यात्री गंतव्य की दूरी तय करते हैं। अब इस ट्रेन में सवार होने से पहले यात्रियों को रिजर्वेशन कराना होगा।
विज्ञापन

तभी इस ट्रेन की मदद से वह दूरी तय कर सकेंगे। सीएस मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि रामनगर आगरा फोर्ट ट्रेन में अब रिजर्वेशन कराकर ही यात्री सवार हो सकेंगे। इज्जतनगर डीआरएम पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री रिजर्वेशन कराकर ही सवार हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed