फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate the pond overbridge

हाथरस : अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे तालाब ओवरब्रिज का उद्घाटन

Fri, 17 Sep 2021 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate the pond overbridge
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर बने ओवरब्रिज का जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने सीएम से मिलकर ओवरब्रिज के उद्घाटन के संदर्भ में वार्ता कर ली है। है। जल्द ही सीएम ओवरब्रिज का उद्घाटन करने के लिए आएंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। लोगों की मांग को देखते हुए फिलहाल बिना उद्घाटन के ही ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन चालू करा दिया गया है। अब सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर ओवरब्रिज का लोकार्पण करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह जल्द हाथरस आएंगे और ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के साथ ओवरब्रिज पर पथ प्रकाश और अन्य सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी। आमजन को गंतव्य तक की दूरी तय करने में भी राहत मिलेगी। सदर विधायक हरीशंकर माहौर का कहना है कि ओवरब्रिज के उद्घाटन के लिए सीएम से बात हो गई है। जल्द उद्घाटन के लिए उन्हें निमंत्रण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed