{"_id":"61a90c1a59521713c554459e","slug":"hathras-now-bulldozer-runs-on-mafia-s-property-uday-sikandhra-rahu-news-ali2796017189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब माफियाओं की संपत्ति पर चलता है बुलडोजर : उदय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब माफियाओं की संपत्ति पर चलता है बुलडोजर : उदय
विज्ञापन
गांव खिजरपुर में ग्रामीणों के साथ युवा भाजपा नेता उदय पुण्ढीर।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
समाजसेवी एवं भाजपा नेता उदय पुंढीर ने बृहस्पतिवार को गांवों का भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान पुंढीर ने कहा कि सपा के मुखिया अब अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। अब वे बुल व बुलडोजर की बात करते हैं। जिन दलों से उनका कभी वास्ता नहीं रहा उसे जोड़ने में लगे हैं। पूरा प्रदेश इस सच्चाई को देख और समझ रहा है।
गांव खिजरपुर में उदय ने कहा कि सपा पर आजकल बयानबाजी का भूत चढ़ा हुआ है। योगी सरकार ने गोवंश के संरक्षण के लिए पूरे प्रदेश में हजारों गोशालाएं खुलवाईं। बुलडोजर सपा के शासन में अवैध कब्जों और अवैध खनन के लिए चलता था। भाजपा ने माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाया है।
उदय ने कहा सपा को अपनी हार स्पष्ट दिख रही है। मौके पर इंद्र देव शर्मा, नेपाल सिंह पुंढीर, जयकुमार सिंह चौहान, उपेंद्र सिंह, कृपाल सिंह फौजी, मनवीर सिंह, अमित चौहान, भुवनेश चौहान, राम पुंढीर, अभिषेक, ग्रीश, मनवीर, बंटी, राजीव, पुष्पेंद्र पुंढीर, आलोक कुमार भोला भइया, दिनेश अग्रवाल आदि थे।