फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notices will be issued to 2,400 income tax payers farmers

हाथरस : 2,400 आयकरदाता किसानों को जारी होंगे नोटिस

Sun, 12 Jun 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Notices will be issued to 2,400 income tax payers farmers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के आयकरदाता किसानों से निधि से अब तक ली गई धनराशि की वसूली के लिए नोटिस जारी करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कृषि विभाग की ओर से ऐसे करीब 2,400 किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
योजना के तहत जिले भर के करीब 1.90 लाख किसानों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर अब अपात्र लाभार्थियों के चिन्हीकरण के लिए कृषि विभाग की ओर से टीमें गठित कर गांव-गांव सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में अपात्र लाभार्थी भी सामने आ रहे हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से जिले में 2,554 आयकरदाता किसानों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

योजना के अपात्र किसानों से अब तक ली गई धनराशि की वसूली की तैयारी शुरू कर दी गई है। कृषि विभाग की ओर से करीब 95 किसानों से संपर्क कर वसूली राशि ली जा रही है। उपकृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि करीब 2,400 किसानों को निधि की धनराशि जमा किए जाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस के बावजूद अगर धनराशि जमा नहीं की जाती है तो वसूली के लिए तहसीलों को अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed