{"_id":"623344821641e3649c4e07c0","slug":"hathras-notice-to-10-cold-storage-owners-for-non-renewal-of-license-hathras-news-ali287296190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लाइसेंस नवीनीकरण न कराने पर 10 शीतगृह स्वामियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लाइसेंस नवीनीकरण न कराने पर 10 शीतगृह स्वामियों को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आलू भंडारण से पूर्व शीतगृह के लाइसेंस का नवीनीकरण न कराने के मामले में जिला उद्यान अधिकारी ने 10 शीतगृह स्वामियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। नोटिस का जवाब न मिलने और नवीनीकरण न होने पर संबंधित शीतगृह स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में आलू की पैदावार बड़ी मात्रा में होती है। वर्तमान में जिले में आलू की खोदाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इस क्रम में कोल्ड स्टोर में आूल का भंडारण भी किया जा रहा है। आलू भंडारण से पहले सभी कोल्ड स्टोर स्वामियों को विभिन्न अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के साथ लाइसेंस नवीनीकरण कराए जाने के निर्देश जारी किए गए थे।
इस क्रम में कोल्ड स्टोर स्वामियों ने लाइसेंसों का नवीनीकरण भी करा लिया है। जिले में 10 कोल्ड स्टोर स्वामियों ने अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया है। जिला उद्यान अधिकारी ने इन 10 कोल्ड स्टोर स्वामियों को नोटिस जारी किया है। उनसे कहा है कि नियत समयावधि में नवीनीकरण न कराने की दशा में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।