फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Normal routine affected by drizzle

हाथरस : रिमझिम बारिश से सामान्य दिनचर्या प्रभावित

Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Normal routine affected by drizzle
हाथरस : बारिश से बचने के लिए सिर ढककर जाती महिला। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से आम जनजीवन बेहाल हो गया। शहर के बाजारों में बारिश के चलते सुबह से शाम तक खामोशी छाई रही। शहर के रामलीला मैदान में लगने वाला फुटपाथ बाजार भी नहीं लगा। रोडवेज बसो में भी यात्रियों का अभाव रहा। कुल मिलाकर लोग सर्दी से बचने के तमाम प्रयास करते हुए नजर आए।
जनवरी माह में पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी व मैदानी इलाकों में हो रही रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार की भोर से रिमझमि बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। शाम तक रुक-रुककर जारी रहा। सर्द हवाओं ने लोगों पर सितम ढाया। सर्द हवाएं लोगों के शरीर में नश्तर की तरह चुभ रही थीं। अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। जो लोग जरूरी कामकाज से निकले, वह पूरी तरह शरीर को गर्म कपड़ों से ढके हुए नजर आए। महीने का द्वितीय शनिवार होने के चलते सरकारी कार्यालय बंद रहे।
विज्ञापन

जो कार्यालय खुले, उनमें कर्मी चाय की चुस्की के साथ गपशप करते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने हीटर, हॉट फैन व अलाव का सहारा लिया। सर्दी का असर पशु पक्षियों पर भी पड़ रहा है। पूरे दिन मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक खामोशी छाई रही। दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। बारिश के चलते शहर में जगह-जगह कीचड़ हो गई। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। शाम को फिर से गलन बढ़ गई। इस कारण लोग जल्दी घरों में कैद हो गए। रिममिझ बारिश के चलते मंडी समिति में भी फसलों की आवक कम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed