{"_id":"61b250ef98646918c077a930","slug":"hathras-nodal-officer-appointed-to-investigate-irregularities-in-development-works-sasni-news-ali280174436","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विकास कार्यों की अनियमितता की जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विकास कार्यों की अनियमितता की जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायत रूहेेरी में हो रहे विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने जिला सहायक निबंधक सहकारिता को नोडल अधिकारी व सहायक अभियंता आरईडी को तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने 15 दिन के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
दरअसल, ग्राम प्रधान रूहेरी विकास खंड सासनी के विरुद्ध दुष्यंत कुमार, रहीस खान, तेजवीर सिंह, वीनेश, नाहर सिंह, रिंकी लता व अन्य ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की है। शिकायत के साथ संलग्न शपथ पत्रों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने विपक्ष की उपस्थिति में बिंदुवार आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। संवाद