{"_id":"61706fe71a714f358e32272f","slug":"hathras-no-person-should-be-deprived-of-justice-due-to-lack-of-information-or-money-hathras-news-ali2762460154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जानकारी अथवा पैसे के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रह जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जानकारी अथवा पैसे के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रह जाए
विज्ञापन
विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में जानकारी देते अधिवक्ता व मंचासीन सचिव। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में गांव परताप में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने की।
सचिव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य जनपद की जनता को कानून की जानकारी एवं शासन की योजना की जानकारी उपलब्ध कराना है। जिससे कोई भी व्यक्ति जानकारी या पैसे के अभाव में न्याय पाने से वंचित न रह जाए। नायब तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने लोगों को विधवा पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा योजना व आय एवं जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इसके अलावा कृषक बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्रीय लेखपाल रेनू शर्मा ने शिविर में उपस्थित लोगों को सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना एवं बीमा योजना के संबंध में विस्तार से बताया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने किया। इस मौके पर पम्पलेट्स भी वितरित किए। समाजसेवी जयप्रकाश तिवारी, एसआई महताब हसन, ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद थे।